भव्य रूप से तैयार हो रहा है आसमानी माता धाम निर्माण कार्य लगातार जारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | डॉ. अम्बेडकर कालोनी में स्थित अति प्राचीन आसमानी माता धाम का निर्माण कार्य चल रहा है। आसमानी माता नव निर्माण समिति द्वारा मंदिर को भव्य रूप से नव निर्मित किया जा रहा है। मंदिर की मान्यता है कि जो भी श्रद्धा भक्ति से मांगा जाता है मां आसमानी उनकी मन्नत पूरी करती है। आसमानी माता धाम पर मंदिर निर्माण के साथ गार्डन का कार्य भी चल रहा है। माता मंदिर के सथ ही भेरू जी और शिव मंदिर का भी जीणोद्वार किया जाएगा।

नवरात्रि में आमसानी माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। आसमानी माता धाम पर 26  मार्च को महाष्टमी पर आसमानी माता की महा आरती की जाएगी और शाम 7.30 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा।  भजन संध्या में प्रख्यात गायक कमलेश महाराज और अर्जुन बारेथ भजनों की प्रस्तुति देंगे। आसमानी माता धामनव निर्माण समिति के जितेंद्र खेर, योगेश खुआर, तेजु व्यास ने बताया कि मंदिर अति प्राचीन है। करीब 200 साल पुराना है। नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सच्चे मन से जो मांगा जाता है, मां उनकी मुराद पूरी करती है। नवरात्रि में जहां मां के दरबार में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। इसी श्रृंखला में 28 मार्च को शाम 4 बजे माता जी का भव्य भंडारे का आयोजन होगा।

Top