नीमच टुडे न्यूज | प्रसिद्ध संत साध्वी दीदी मां ऋतुभंरा द्वारा वृदावंन में वासल्य ग्राम का संचालन जाता है, जहां निराश्रित बच्चे और बुजुर्गों की परवरिश की जाती है, साथ ही अनेक मानव कल्याण के कार्य किए जाते हैं। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू वृंदावन के दौरे पर पहुंची तो दीदी मां के वासल्य ग्राम से भी रूबरू हुई और सेवा की गतिविधियो को देखा। इस अवसर पर नीमच से दीदी मां के परम भक्त और अनुयायी समाजसेवी संतोष चौपड़ा, अनिल गोयल और श्याम गुर्जर भी वृंदावन पहुंचे। समाजसेवी संतोष चौपड़ा राष्ट्रपति विजिट का अहम हिस्सा रहे और अनेक कार्यक्रम शामिल हुए।