नीमच टुडे न्यूज | राजस्थान के भूमाफिया कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना के भांजे भी कमाल कर रहे हैं, एक भांजा विक्रम आंजना नीमच में सरकारी जमीनें हड़पकर गुंडागर्दी करता है तो दूसरा भांजा अपने ही गांव केसुंदा में आदिवासी के खेतों को हड़प कर हद से खदान खोदता है। भांजों के कारनामें ऐसे है कि अब की उदयलाल आंजना की जनप्रतिनिधि की छवि कम और भूमाफिया, खननमाफिया की छवि ज्यादा बन रही है। राजस्थान सरकार ने अब उदयलाल आंजना के भांजे भरत आंजना को हद से खदान खोदने पर 26 करोड़ 40 लाख 2 हजार 438 रुपए का नोटिस थमाया है। नीमच से लगे ग्राम केंसुदा कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना का गृहगांव है। इसी गांव में लाल मोर्हरम खदान को अपने भांजे भरत आंजना के नाम पर लीज पर ले राखी है, साथ ही आदिवासी कन्हैयालाल धानुका के खेत को हडप़ कर खदान बना ली। अब राजस्थान सरकार ने उदयलाल आंजना के भांजों पर शिकंजा कस रही है। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के खनिज एवं खान विभाग ने स्वीकृत खदान पट्टा की सीमा से ज्यादा खनन करने का मामला पकड़ा है। प्रतापगढ़ खनिज विभाग द्वारा ड्रोन से सर्वे किया गया। ड्रोन सर्वे में तीन अवैध खनन पिटों में स्वीकृत क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध खनन का मामला पकड़ में आया है। अवैध खनन के मामले में खनिज विभाग ने भरत आंजना को 26 करोड़ 40 लाख 2 हजार 438 रुपए भरने का नोटिस थमाया है।