नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम, 10 से अधिक गुमटियां हटाई गईं | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका नीमच द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार 23 मार्च को कलेक्टर कार्यालय के सामने से नवीन जिला न्यायालय भवन तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक गुमटियां हटाई गईं। यह कार्रवाई तहसीलदार अजेंद्रनाथ प्रजापति एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी  दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में की गई। तहसीलदार प्रजापति के नेतृत्व में नगर पालिका का अमला जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके पर पहुंचा और अनधिकृत रूप से रखी गई गुमटियों को हटाया गया। हटाई गई गुमटियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से पुराने नगर पालिका परिसर में पहुंचाया गया। इस कार्रवाई से निर्माणाधीन शहरी हाईवे और यातायात में आ रही बाधा दूर हुई है। अभियान के दौरान प्रभारी राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, महावीर जैन, हेमंत सिसोदिया, तेजप्रकाश चोपड़ा और योगेश टांकवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Top