नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, नीमच द्वारा सत्र 2026–27 के लिए साधारण सभा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन शिक्षक शासकीय भवन में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। निर्वाचन प्रक्रिया शाखा अध्यक्ष ललित कुमार राठी, पर्यवेक्षक मनोज मेहता, शाखा पालक अजय शर्मा तथा प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप चोपड़ा और सुनील सिंहल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मनीष गर्ग को अध्यक्ष, प्रमोद मालू को सचिव, अशोक सोनी को कोषाध्यक्ष और संध्या राठी को महिला प्रकोष्ठ प्रमुख निर्विरोध चुना गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान होली मिलन भी हर्षोल्लास से मनाया गया। अंत में ललित कुमार राठी ने गत वर्ष के सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि संचालन उमेश शर्मा ने किया।