कलेक्टर ने जनसुनवाई में 74 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 74 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में बालागंज मनासा के सुनिल, अरनिया मामागिर के मदनलाल, नयागांव के सत्तू धाकड़, नीमच की जयश्री, दमोड़पुरा की जानीबाई, सरोदा की मांगीबाई और भगवानपुरा के गोपाल सहित कई आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसके अलावा धनेरियाकलां की निर्मला, बरखेड़ा हाड़ा के किशोरदास, बोरदियाकला के कचरूलाल, बघाना के मुन्नालाल, बामनिया के शिवनारायण पाटीदार समेत अन्य ग्रामीणों ने भी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Top