कलेक्टर ने फील्ड ट्रेनर्स के जनगणना प्रशिक्षण का किया शुभारंभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जनगणना 2027 के तहत जिले के फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को आयुष भवन नीमच में कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के 38 फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे। कलेक्टर  चंद्रा ने कहा कि सभी ट्रेनर्स अनुशासन और गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा अपनी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही करें।

उन्होंने कहा कि अच्छी तैयारी से ही फील्ड में कार्य को सफलतापूर्वक किया जा सकता है। इस दौरान एडीएम  बी.एस. कलेश ने जनगणना 2027 की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर  पराग जैन, उप संचालक एवं संभाग प्रभारी  राजेश कुमार मोर्या और जिला जनगणना प्रभारी  संदीप धोरे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर  मनोज जैन ने किया तथा अंत में डिप्टी कलेक्टर  पराग जैन ने आभार व्यक्त किया

Top