नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में नशा विरोधी अभियान के तहत सिंगोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम फुसरिया आमरोड पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोका।पुलिस को देखकर चालक वाहन घुमाकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया गया। तलाशी में 160 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने जुनैद अख्तर और दानिश उर्फ शानू, निवासी कोटा राजस्थान को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कार और दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत की जांच में जुटी है।