जावी के श्री गुर्जरखेड़ा धाम में 27 मार्च को पाती विसर्जन व छमाही भविष्यवाणी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर जावी के कमल सरोवर क्षेत्र स्थित श्री गुर्जरखेड़ा धाम में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार 27 मार्च, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से महानवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, कन्या पूजन और महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे पाती विसर्जन की परंपरा निभाई जाएगी। बताया गया कि पंडाजी घनश्याम लौहार के माध्यम से श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का आह्वान किया जाएगा, जिसके बाद छमाही भविष्यवाणी की जाएगी। इस दौरान आगामी छह महीनों में मौसम, कृषि, व्यापार और जनजीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भविष्यवाणियां की जाएंगी। यह जानकारी मंदिर संरक्षक दिलीप पाटीदार ने दी।

Top