नीमच टुडे न्यूज़ | जिला युवा कांग्रेस नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 24 मार्च को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संभाग प्रभारी जावेद पटेल, जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती और युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहनसिंह मन्नू बन्ना मौजूद रहे बैठक में संगठन विस्तार को लेकर गहन चर्चा करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की रणनीति बनाई गई। साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान किया। संगठन को कमजोर करने वाले भीतरघाती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई पर भी मंथन हुआ। अंत में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।