नीमच में जिला स्तरीय विद्यारंभ उत्सव आयोजित, आंगनवाड़ी बच्चों को मिला शाला प्रवेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण और शाला पूर्व शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं। जिले के 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को इन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय विद्यारंभ उत्सव में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के लिए मां के बाद दूसरी महत्वपूर्ण पाठशाला हैं, जहां उनके भविष्य की मजबूत नींव रखी जाती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या, सहायक संचालक वैभव बैरागी सहित अधिकारी, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे। सीईओ वैष्णव ने बताया कि जिले में बच्चों के सुपोषण और श्रेणी सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी पंड्या ने जानकारी दी कि विद्यारंभ उत्सव के माध्यम से 10 हजार से अधिक बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम में 50 बच्चों को केप, प्रमाण पत्र और उपहार वितरित किए गए। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और अंत में आभार व्यक्त किया गया।

Top