नीमच को फिर मिली 5 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों को नई रफ्तार | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच क्षेत्रीय विकास को लेकर सक्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार के प्रयासों से नीमच को भोपाल से लगातार विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है। इसी क्रम में म.प्र. अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय द्वारा नीमच में अनुसूचित जाति छात्रावास निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। यह छात्रावास अनुसूचित जाति की बालिकाओं को उच्च शिक्षा और कौशल विकास में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया जाएगा। विधायक परिहार ने विधानसभा में हवाई पट्टी उन्नयन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना सुधार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने बांछड़ा समुदाय के उत्थान के लिए रोजगारमूलक प्रशिक्षण केंद्र और कुटीर उद्योगों की स्थापना की भी मांग की थी। शासन स्तर पर मिले आश्वासन के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है।

Top