नीमच में नेत्र जांच शिविर आयोजित, रोजगार मेले में 64 युवाओं का चयन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जिले में संकल्प से समाधान अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावद में नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 31 मरीजों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 5 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जबकि अन्य मरीजों को नि:शुल्क उपचार व दवाएं प्रदान की गईं।वहीं, जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में पीजी कॉलेज नीमच में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में 119 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 64 युवाओं का प्राथमिक चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, एमआरएफ सहित 7 कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

Top