नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर के प्रतिष्ठित सीबीएसई स्कूल क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल द्वारा “श्री प्रतापदास जी मदनानी स्कॉलरशिप स्कीम 2026” के तहत मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा का अवसर दिया जा रहा है। स्कूल डायरेक्टर विकास मदनानी ने अपने पिता स्व. प्रतापदास जी मदनानी की स्मृति में इस योजना की शुरुआत की थी। स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा 31 मार्च को स्कूल के मेन कैंपस में आयोजित होगी, जिसमें गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा 9वीं में टॉप 3 और कक्षा 11वीं में टॉप 2 छात्रों का चयन कर उन्हें 12वीं तक पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। योजना का लाभ निम्न एवं मध्यम वर्ग के उन छात्रों को मिलेगा, जिनकी पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम है। आवेदन ऑनलाइन अनिवार्य है।