नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच/मंदसौर नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) एमपी यूनिट ने तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में 22 मार्च को जावरा-उज्जैन हाईवे पर रतलाम जिले में एक होंडा CD110 डीलक्स बाइक को रोककर तलाशी ली गई। इसमें प्लास्टिक बोतल में छिपाकर रखी 0.865 किलो अफीम बरामद हुई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दूसरे मामले में जावरा और मंदसौर टीम की संयुक्त कार्रवाई में डिगांव माली-गुर्जर बर्डिया रोड पर टाटा टियागो कार से 1.827 किलो अफीम बरामद की गई। इस मामले में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तीसरे मामले में 21 मार्च को मंदसौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दो व्यक्तियों को नीमच-निम्बाहेड़ा के बीच रोका गया। उनके बैग से 52.724 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया। तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। सीबीएन ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।