महाअष्टमी पर कांग्रेस करेगी भादवामाता जाने वाले भक्तों का स्वागत, फलिहारी वितरण की व्यवस्था | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नवरात्रि के महाअष्टमी पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भादवामाता दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों का स्वागत किया जाएगा। 26 मार्च, गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के निर्देशन में कांग्रेसजन नीमच-गिरदोड़ा मार्ग स्थित भादवामाता रोड पर स्टॉल लगाकर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को फलिहारी स्वल्पाहार वितरित करेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि अंचल के प्रसिद्ध आरोग्य स्थल भादवामाता में अष्टमी पर हजारों श्रद्धालु पैदल दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे कार्यक्रम स्थल पर शाम 6 बजे माता जी की आरती के साथ फलिहारी वितरण शुरू किया जाएगा। साथ ही भक्तों के लिए प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम संयोजक संदीप राठौर और बलवंत पाटीदार ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर सेवा देने की अपील की है।

Top