ग्वालटोली आंगनवाड़ी केंद्र पर विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच उपनगर ग्वालटोली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 15 पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार को विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न आंगनवाड़ियों के बच्चों ने सामूहिक रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना अधिकारी दीपिका नामदेव ने की। उन्होंने अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद हरगोविंद दीवान एवं भारत सिंह अहीर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दीपिका नामदेव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन आंगनवाड़ी से विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए किया जाता है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर रश्मि बामनिया सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। साथ ही वार्ड 9, 10 और 11 की मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Top