नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा गुरुवार को आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, श्वास, कास, प्रतिशाय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, स्त्री रोग एवं मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। शिविर में कुल 44 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। चिकित्सक डॉ. मदनलाल पाटीदार ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। उनके साथ डॉ. सीमा पाटीदार, आशा जटिया एवं संगीता राठौर ने भी सहयोग प्रदान किया। आयुर्वेद विभाग के इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में उपस्थित मरीजों ने निःशुल्क उपचार और परामर्श के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया।