केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा का हुआ सम्मान, विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के पुनः पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कल्याण कमलमय समर्थक समिति सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि केंट थाना पहुंचे और उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में केसरिया हिंदू वाहिनी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पसमांदा मुस्लिम महासंघ, राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच सहित कई संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सौरभ शर्मा पूर्व में भी नीमच केंट थाना प्रभारी रहते हुए सभी धर्मों के त्योहारों एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सफल रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल का भी आभार जताया। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और थाना प्रभारी को शुभकामनाएं दीं।

Top