नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, पीएचई कार्यपालन यंत्री दीपेश वास्पत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने ग्रामीण पेयजल व्यवस्था और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नवीन नलकूप खनन के प्रस्तावों से पहले स्थल का मौका निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में जलकर वसूली नहीं हो रही है, उनकी सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति पेयजल परिवहन नहीं किया जाएगा। साथ ही पेयजल नमूनों की जांच रिपोर्ट यदि मानक अनुसार नहीं पाई जाती है, तो उसे संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत सीईओ एवं जिला पंचायत को अनिवार्य रूप से भेजा जाए। कलेक्टर ने जल निगम को निर्देश दिए कि पाइपलाइन कार्य से पहले संबंधित विभाग से अनुमति ली जाए और समन्वय से कार्य किया जाए