भादवा माता में विधिक जागरूकता शिविर: योजनाओं और अधिकारों की दी गई जानकारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के ग्राम पंचायत भादवा माता में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आमजन को शासकीय योजनाओं और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शोभना मीणा एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी  प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आदिम जाति कल्याण, सामाजिक न्याय, यातायात पुलिस तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर योजना, महिला-बाल संरक्षण, नशा मुक्ति और साइबर अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाया।

Top