वार्ड 11 को मिली डामरीकृत सड़क की सौगात: नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 20 लाख से अधिक का कार्य जारी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 11 के अंतर्गत कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी लागत 20 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। इस विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने पार्षद भरत सिंह अहीर एवं नपा अमले के साथ मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और नपा इंजीनियर को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने नपाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्य की सराहना की। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि शहर में सड़क चौड़ीकरण, सीसी रोड निर्माण, डामरीकरण और अन्य विकास कार्य लगातार जारी हैं और यह विकास की श्रृंखला आगे भी निरंतर चलती रहेगी।

Top