नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के छात्र देवांश शर्मा ने कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। देवांश की उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। जानकारी के अनुसार, वह हर वर्ष अपनी कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। सभी प्रमुख विषयों में अच्छे अंक हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। देवांश ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।