नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 28 मार्च को नीमच पुलिस द्वारा जिला स्तरीय साइक्लोथोन रैली का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में किया गया। रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने सीआरपीएफ नीमच के सरदार पटेल गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी इसमें शामिल हुए। साइक्लोथोन रैली चौपड़ा चौराहा, विजय टॉकीज, कमल चौक, फव्वारा चौक होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। इस रैली का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, सूबेदार सुरेश सिसोदिया, उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह गौड़ सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।