वार्ड नं. 8 में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण, रिटायर्ड कर्मी ने रोका कब्जा, प्रशासन पर उठे सवाल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर के गणपति नगर स्थित वार्ड नं. 8 में करोड़ों रुपये की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भू-माफिया द्वारा जमीन कब्जाने की कोशिशों के बीच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी चुन्नीलाल घोड़ावर ने हिम्मत दिखाते हुए शुक्रवार को अतिक्रमण रुकवाया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई की स्थिति बन गई, लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और संबंधित पटवारी की मिलीभगत से यह अवैध कब्जा जारी है। अतिक्रमणकारियों ने पहले बगीचे लगाकर जमीन घेर ली और अब पक्के निर्माण की तैयारी में हैं। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सीमांकन कर जमीन को सुरक्षित नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल विरोध के बाद अस्थायी कब्जा हटाया गया है, लेकिन क्षेत्र में तनाव और आक्रोश बना हुआ है।

Top