नीमच नपा में एल्डरमेन की नियुक्ति शंकर बंसल, मनीष बैंस, लता हरित बनी एल्डरमेन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | नगरपालिका के चुनाव को एक साल बाकी है और अब  जाकर मप्र शासन ने नगरपालिका में एल्डरमेनों की नियुक्ति की है। नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए   नाराजगी दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। नीमच शहर में दो महिला और चार पुरुष नेताओ को एल्डरमेन बनाया गया है। पूर्व पार्षद शंकर बसंल को एल्डरमेन नियुक्त किया गया है। इनके साथ ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हेमंत हरित की पत्नी लता हरित भी एल्डरमेन बनाई गई है। पंजाबी समाज से हरभजन सिंह सलूजा, सिंधी समाज से अरूणा तलरेजा और राजपूत समाज से मनीष सिंह बैंस और वैश्य समाज से शांतिलाल गुप्ता को एल्डरमेन को नियुक्त किया गया है। भाजपा ने नीमच शहर में एल्डरमेन पद को लेकर समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एल्डरमेन की नियुक्ति होने में इतनी लेटलतिफी क्यों हुई। अगले साल निकाय चुनाव हैं ऐसे में एल्डरमेन एक साल से भी कम समय रह पाएंगे लेकिन पार्षद पद के दावेदार जरूर बन जाएंगे।

Top