नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस (म.प्र.) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विमल तांतेड़ एवं संघपति विरेंद्र भंडारी (इंदौर) के नेतृत्व में लगभग 100 नाकोड़ा पंचतीर्थ यात्रियों का नीमच आगमन हुआ। यात्रियों का भव्य स्वागत जैन कॉन्फ्रेंस नीमच द्वारा किया गया। यह आयोजन जैन कॉन्फ्रेंस के जिला मंत्री रवि वीरवाल के फार्म हाउस पर सम्पन्न हुआ, जहां राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस के कार्यकारिणी सदस्य मनोहरलाल बंब के नेतृत्व में संघ पूजा कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर साधर्मिक बंधुओं एवं महिलाओं का माला, दुपट्टा व प्रभावना देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं और सहभोज के बाद संघ नाकोड़ा तीर्थ के लिए रवाना हुआ।