माहेश्वरी युवा संगठन नीमच के चुनाव सम्पन्न, पीयूष काबरा बने अध्यक्ष, शुभम माहेश्वरी सचिव और हर्षित खटोड कोषाध्यक्ष | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच माहेश्वरी युवा संगठन नीमच के सत्र 2026-28 के लिए चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। यह चुनाव 29 मार्च रविवार को माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों के साथ चुनाव अधिकारी नवीन गट्टानी, समाज अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटीया एवं सचिव सुरेश सोडानी उपस्थित रहे। चुनाव परिणाम में पीयूष काबरा को अध्यक्ष, शुभम माहेश्वरी को सचिव तथा हर्षित खटोड को कोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष कपिल सोनी माहेश्वरी एवं सचिव नितेश मंडोवरा कालू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव पूर्णतः सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मनीष नवाल, मितेश गट्टानी, अजय झंवर, महेश समदानी, दीपक नवलखा, हर्षित अजमेरा एवं प्रद्युम्न बाल्दी सहित अन्य सदस्य शामिल थे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजजनों ने शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न रहा

Top