काना खेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पुष्कर नागदा ने कन्यादान को बताया सर्वश्रेष्ठ दान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | काना खेड़ा हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संगम तीर्थ बालाजी कुड़ी काना खेड़ा में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा का आयोजन चल रहा है। कथा के प्रथम दिवस पर पंडित घीसालाल नागदा के पुत्र Pushkar Nagda ने कन्यादान को संसार का सर्वश्रेष्ठ दान बताते हुए जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुत्री सौभाग्य से जन्म लेती है और उसके आगमन से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। कथा में सती अनुसुइया, ध्रुव, राजा दक्ष, नारद मुनि सहित अनेक प्रसंगों का वर्तमान जीवन से जोड़कर महत्व बताया गया। उन्होंने बताया कि भक्ति, संस्कार और गुरु सेवा से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। कथा में संत बच्चा पूरी नागा महाराज एवं संत सर्वेश्वर मुनि का भी सानिध्य रहा। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 27 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 से 4:15 बजे तक जारी है। 2 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी। आज कथा में श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Top