जावद बस स्टैंड पर कांग्रेस सेवादल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि और संगठन मजबूती का संदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा राष्ट्रस्तरीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की कड़ी में 29 मार्च को जावद बस स्टैंड परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव (ठेकेदार) ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड परिसर में स्थापित लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी एवं स्व. घनश्याम पाटीदार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि से हुई। इसके पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रातः 10:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ एवं अनिल चौरसिया ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय नीति के तहत पूरे देश में प्रत्येक माह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक यह आयोजन जिला मुख्यालय पर होता था, लेकिन अब इसे तहसील स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत जावद से की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं सेवादल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी ने किया तथा आभार ओमप्रकाश राव ने माना। आयोजन के माध्यम से महापुरुषों को याद कर संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया।

Top