नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिए शेष रही 25 कंपोजिट मदिरा दुकानों का आवंटन ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से 31 मार्च को किया जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवम चरण के तहत यह प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न होगी।ऑनलाइन टेंडर फॉर्म डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने की प्रक्रिया 30 मार्च दोपहर 1 बजे से 31 मार्च दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद ई-टेंडर कम ऑक्शन की बोली प्रक्रिया 31 मार्च को दोपहर 2:05 बजे से प्रारंभ होगी। अंतिम ऑक्शन प्रक्रिया शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक निर्धारित है, जिसमें आवश्यकता अनुसार 15-15 मिनट का समय विस्तार भी किया जा सकेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित समूह का ऑक्शन 31 मार्च दोपहर 4 बजे या उसके बाद समाप्त किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। इससे आगामी वित्तीय वर्ष के लिए दुकानों का आवंटन सुनिश्चित होगा।