नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच द्वारकापुरी कॉलोनी में विवाहिता से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि किरण यादव का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व टीकम यादव से हुआ था। शादी के बाद से ही सास शांति बाई और जेठ हेमंत व रोहित यादव द्वारा उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और शारीरिक प्रताड़ना की जा रही थी।
आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी 27 मार्च को विवाद के बाद पीड़िता ने एसिड पी लिया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आक्रोश बढ़ गया है। परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। मामला गंभीर होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।