सामाजिक एकता के बिना समाज का विकास संभव नहीं : साध्वी मृदु प्रिया श्री जी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत रामेश समता भवन में आयोजित सामूहिक सामायिक कार्यक्रम में साध्वी मृदु प्रिया श्री जी महाराज ने कहा कि सामाजिक एकता के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अहिंसा और महावीर स्वामी के सिद्धांतों पर चलकर ही विश्व में शांति और एकता स्थापित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति को अहिंसा से ही रोका जा सकता है। यदि समाज में जीव दया, सत्य और प्रेम का पालन हो तो परिवार और समाज में सुख-शांति बनी रहती है। साध्वी ने सामाजिक एकता और संस्कारों को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर साध्वी अर्हम प्रिया श्री जी महाराज ने भी संबोधित किया और भारतीय संस्कृति की महानता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कल महावीर जन्म कल्याणक पर नगर में भव्य शोभायात्रा एवं रथ यात्रा निकाली जाएगी।

Top