महावीर इंटरनेशनल नारायणगढ़ द्वारा सेवा कार्य संपन्न, नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच महावीर इंटरनेशनल नारायणगढ़ केन्द्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं को निःशुल्क हाइजीनिक बेबी किट और फीडिंग बॉटल वितरित की गई। कार्यक्रम में रतलाम-नीमच जोन चेयरपर्सन श्रीमती रेखा अनुराग जैन और सचिव संतरा विरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्रीमती जैन ने महावीर इंटरनेशनल की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया तथा आगामी सेवा गतिविधियों को लेकर बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर केन्द्र अध्यक्ष नरेंद्र जैन सहित अनेक पदाधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Top