नीमच टुडे न्यूज़ | नगर पालिका कार्यालय में आज नवनियुक्त एल्डरमैन के स्वागत हेतु एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। माननीय विधायक दिलीप सिंह जी, जिलाध्यक्ष वंदना जी खंडेलवाल, महेन्द्र जी भटनागर, हेमंत जी हरित, नीलेश जी पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष मोहन जी राणावत, सभापति कुसुम जी अशोक जी जोशी, पार्षद आलोक जी सोनी, शशि जी कल्याणी, योगेश जी कविश्वर सहित अनेक कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमैन का पुष्पमालाओं एवं स्वागत उद्बोधन के माध्यम से अभिनंदन किया। वक्ताओं ने नगर के विकास, सुशासन एवं जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सभी ने संगठन की एकजुटता और जनहित के प्रति समर्पण को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। यह आयोजन नगर विकास की दिशा में सकारात्मक ऊर्जा और समन्वय का प्रतीक माना गया।
