जावद में कांग्रेस का प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जावद कांग्रेस ने जनता की समस्याओं को लेकर सोमवार को जावद में विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस जावद और रतनगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बिजली बिलों में वृद्धि वापस लेने, गैस सिलेंडर के दाम कम करने, पेट्रोल-डीजल की किल्लत दूर करने और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की गई। साथ ही सहकारी सोसायटियों में कर्ज जमा करने की तिथि बढ़ाने और मनासा के खिमला स्थित ग्रीनको प्लांट में मजदूरों की मौतों की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि सरकार की नीतियों से आमजन परेशान है और महंगाई चरम पर है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Top