नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच सुप्रभात मित्र मंडल द्वारा आज योग सत्र के पश्चात महावीर जयंती का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लेकर भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में राजमल छाजेड़ ने सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं पूर्व अध्यक्ष डॉ. माधुरी चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में विश्व अशांति और हिंसा की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को अपनाना आवश्यक है। कार्यक्रम में संरक्षक शिव महेश्वरी, अध्यक्ष अनिल सिंह, योग गुरु दिलीप चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत में आभार अध्यक्ष अनिल सिंहल ने माना।
