पुलिस विभाग से 3 'सिंघम' हुए सेवानिवृत  SP ने दी विदाई देकर कहा  - 'आपकी निष्ठा ने कायम की मिसाल' | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | मध्यप्रदेश के  नीमच पुलिस विभाग में दशकों तक अपनी पहचान बनाने वाले तीन जांबाज साथियों को आज नीमच पुलिस ने नम आंखों और पूरे सम्मान के साथ विदाई दी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में SP अंकित जायसवाल ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 ये सिंघम हुए सेवानिवृत्त
-राजेन्द्र अग्रवाल (कार्यवाहक मुख्य लिपिक): 1982 से लगातार विभाग की रीढ़ बने रहे।
-कान्ता सिंह (सहा. उप निरीक्षक): साल 2002 में आरक्षक के रूप में भर्ती होकर विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं।
- विरेन्द्र सिंह राठौड़ (प्रधान आरक्षक): 1 अप्रैल 1991 को पुलिस परिवार का हिस्सा बने और कुशलता से जिम्मेदारी निभाई।
याद रखी जाएगी सेवा-एसपी 
SP अंकित जायसवाल ने कहा: पुलिस की नौकरी महज एक जॉब नहीं, बल्कि त्याग और अनुशासन की पराकाष्ठा है। इन तीनों अधिकारियों ने अपनी निष्ठा से विभाग का मान बढ़ाया है। इनकी सेवाएं आने वाले नए पुलिसकर्मियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत (अनुकरणीय) रहेंगी।

Top