डूंगलावदा में हनुमान जन्मोत्सव पर मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में होगा भव्य महाआयोजन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच डूंगलावदा स्थित श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति और ग्रामवासियों द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्व के दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल 31 विद्वान पंडितों के सानिध्य में वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ विशेष हवन-पूजन से होगा। इसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आहुतियां दी जाएंगी। इसके बाद आचार्य एवं पंडितों का विधिवत पूजन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन प्रारंभ होगा, जो दोपहर 3:15 बजे तक चलेगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Top