नीमच बना विजेता, उज्जैन संभाग स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच उज्जैन संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी/कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 एवं 2 अप्रैल 2026 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, नीमच के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग के जिलों उज्जैन, मंदसौर, देवास, शाजापुर, आगर मालवा और नीमच की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी नीमच  सुजान मल मांगरिया, सहायक संचालक  मनोज जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  एस.एन. परमार, संयोजक प्राचार्य श्री ओमप्रकाश बंसल एवं सह संयोजक भरत सिंह कुमावत की उपस्थिति में हुआ। पहले दिन के मुकाबलों में शाजापुर ने आगर मालवा को तथा देवास ने मंदसौर को पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में नीमच ने उज्जैन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में देवास ने शाजापुर को हराया।फाइनल मुकाबले में नीमच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट पर 89 रन बनाए। जवाब में देवास की टीम 73 रन ही बना सकी और नीमच ने 16 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। नीमच की ओर से कमलेश धाकड़ ने नाबाद 25 रन बनाए। समापन अवसर पर विजेता नीमच एवं उपविजेता देवास टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका मो. रफीक एवं जितेंद्र गुर्जर ने निभाई।

Top