हनुमान जयंती पर नीमच में निकली भव्य वाहन रैली, गूंजा जय श्री राम का उद्घोष | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति बघाना के तत्वावधान में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत गोपाल गौशाला से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली गोपाल गौशाला से प्रारंभ होकर बघाना, चौकन्ना बालाजी मंदिर चौराहा, ओपियम फैक्ट्री, जाजू बिल्डिंग, तिलक मार्ग, घंटाघर, नया बाजार, बारादरी, बस स्टैंड, सांवरिया मंदिर, नीमच सिटी, पिपली चौक, यादव मंडी, डाक बंगला, फव्वारा चौक, कमल चौक, विजय टॉकीज सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गोपाल गौशाला पहुंचकर संपन्न हुई।

पूरे शहर में “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों ने रैली में शामिल श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। जगह-जगह नागरिकों ने रैली का स्वागत कर पुष्पवर्षा की। के अखाड़ों के पहलवान आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही राम दरबार की भव्य झांकी भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होगी। हनुमान जयंती के इस आयोजन ने नीमच में भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संदेश दिया।

Top