5 अप्रैल से खुलेगा नगर पालिका का स्विमिंग पूल, पास सिस्टम के जरिए मिलेगी एंट्री | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में नगर पालिका का स्विमिंग पूल 5 अप्रैल से आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए साफ-सफाई और अन्य तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। स्विमिंग पूल में प्रवेश केवल मासिक पास धारकों को ही मिलेगा, जिसका शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है। स्विमिंग पूल प्रभारी उप यंत्री अरविंद सिंह ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है। सोमवार को रखरखाव के चलते पूल बंद रहेगा। पास बनवाने के लिए आवेदन के साथ आधार कार्ड, फोटो और शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। बैठक में स्विमिंग पूल के रिनोवेशन और गहराई कम करने का निर्णय भी लिया गया है, ताकि वर्तमान मानकों के अनुसार सुविधाएं बेहतर बनाई जा सकें।

Top