दामोदर प्रसाद जोशी बने राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रदेश महामंत्री | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच ने दामोदर प्रसाद जोशी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निहोरे एवं प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान की अनुशंसा पर की गई। नव-नियुक्त प्रदेश महामंत्री दामोदर प्रसाद जोशी को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, मानव अधिकारों के संरक्षण तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उनके ईष्टमित्रों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मानव अधिकारों के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

Top