उपार्जन केंद्रों पर किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीदी को लेकर सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सहज और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पेयजल, छाया और हेल्प डेस्क जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसडीएम को व्यवस्थाओं की निगरानी के निर्देश देते हुए बताया कि जिला स्तर के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने सामाजिक और सेवा भारती जैसी संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और गेहूं का भाव 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक ले जाने का लक्ष्य है। साथ ही, उपार्जन केंद्रों पर किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Top