सिंगोली में दर्दनाक हादसा: छत गिरने से मां-बेटे की मौत | @NeemuchToday - संवाददाता: अंकित मेवाड़ा

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के सिंगोली नगर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। जानकारी के अनुसार एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से  सोसर बाई धनोतिया और उनके पुत्र नीलेश धनोतिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही सिंगोली पुलिस, 112 डायल टीम, थाना प्रभारी, नगर परिषद कर्मचारी और स्थानीय नागरिक राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। मलबे से दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान नीलेश धनोतिया ने भी दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे सिंगोली नगर में शोक की लहर फैल गई है। नगरवासियों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रशासन ने परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

Top