नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया सोमवार को नीमच प्रवास पर रहेंगी। वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ जिले में आयोजित विभिन्न विकास एवं औद्योगिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह 9 बजे झाबुआ से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे नीमच पहुंचेंगी। यहां वे मुख्यमंत्री के साथ औद्योगिक परियोजनाओं के भूमिपूजन, लोकार्पण तथा अन्य शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करते हुए वे जिले के विकास कार्यों का अवलोकन करेंगी और विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से भी चर्चा करेंगी। कार्यक्रमों के समापन के बाद प्रभारी मंत्री शाम 4 बजे सड़क मार्ग से झाबुआ के लिए रवाना होंगी। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।