छूटभैया नेता अंदर- वरिष्ठ कर दिए बाहर भाजपा में मचा घमासान – हेलीपेड पर वरिष्ठ नेताओं का अपमान नीलेश पाटीदार को लेकर फूटा गुस्सा, नेताओ के निशाने पर रहे पाटीदार | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले हवाई अडडे पर सीएम से मिलने के लिए जिला भाजपा संगठन द्वारा उपलब्ध कराई सूची को लेकर भारी बवाल मचा। जिला भाजपा संगठन ने प्रशासन को जो सूची सौंपी उसमें वरिष्ठ नेताओं के नाम दरकिनार थे और छूट भैया नेताओ के नाम ज्यादा थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश भारद्वाज, महेंद्र भटनागर, संतोष चौपड़ा, सुरेंद्र सेठी,  हेंमत हरित, मेहर सिंह जाट,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवतिंका जाट सहित कई नेता हेलीपेड पहुंचे तो उन्हें अंदर आने से रोक दिया गया। वरिष्ठ नेताओं इस पर नाराजगी जाहिर की और जाकर अपनी गाडियों में बैठ गए। वरिष्ठ नेताओं के साथ यह पहली बार नहीं हुआ हर बार हो रहा है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जताते हुए विरोध जताया। बाद में सांसद सुधीर गुप्ता पहुंचे तो उन्होंने मामले को शांत किया और विधायक दिलीप सिंह परिहार के साथ बाहर गए और सभी को लेकर बाहर टैंट के नीचे बैठ गए। वरिष्ठ नेताओं का कहना था कि यह ठीक नहीं हुआ। वरिष्ठ नेताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। हेलीपेड पर जहां वरिष्ठ नेता दरकिनार कर दिए गए वहीं नीलेश पाटीदार लोकेश चांगल, अनुज चौहान, रवि बैरागी, विक्की छाबड़ा, विकास नामदेव सहित कई जूनियर नेता हेलीपेड के अंदर नजर आए। ऐसे में कई कार्यकर्ता और नेताओ का गुस्सा नीलेश पाटीदार को लेकर फूट गया। बताया जाता है कि प्रशासन को नीलेश पाटीदार की तरफ से सूची सौंपी गई थी, जिसके चलते यह स्थिति बनी। नाराज वरिष्ठ नेताओ के साथ कई कार्यकर्ताओं ने नीलेश पाटीदार को लेकर जमकर नाराजगी जताई और सांसद-विधायक को दो टूक कहा कि नीलेश को बाहर करे नहीं तो सभी को अंदर करे। इसके बाद नीलेश पाटीदार को बाहर किया गया, उसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

Top