नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर के ट्रिनिटी स्कूल के पास स्थित वार्ड क्रमांक-1 की महिलाओं ने पेयजल और जलभराव की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने आवेदन में बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सड़कों पर पानी जमा रहने से कीचड़ और गंदगी फैल गई है, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी हो रही है। महिलाओं का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका और संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र जांच कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।