भारत विकास परिषद की पहल, विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय एआई क्लॉड वर्कशॉप का आयोजन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच भारत विकास परिषद, नीमच शाखा द्वारा विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से 1 और 2 जुलाई को दो दिवसीय "एआई क्लॉड वर्कशॉप" का आयोजन किया जाएगा। परिषद के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि पहला सत्र 1 जुलाई को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा दूसरा सत्र 2 जुलाई को कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा। कार्यशाला में अमेरिका की आईटी विशेषज्ञ एवं कंप्यूटर साइंस इंजीनियर अरुषा गोयल विद्यार्थियों को एआई टूल्स, जिम्मेदार एआई, वर्कफ़्लो और आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देंगी। उन्हें आईटी, बिजनेस कंसल्टिंग और टेक्नोलॉजी लीडरशिप के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कार्यशाला में प्रश्नोत्तर सत्र भी होगा, जहां विद्यार्थी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञ से सीधे प्राप्त कर सकेंगे। परिषद ने इसे विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी जानकारी हासिल करने का सुनहरा अवसर बताया है।

 
Top