तरूण बाहेती को पकड़ा, घसीटा और गाड़ी चढ़ाया  सीएम को दिखाने वाले थे काले झंडे- उससे पहले पकड़े  गए नीमच में कांग्रेस का प्रदर्शन- कई नेता हुए गिरफ्तार | @NeemuchToday

 नीमच टुडे न्यूज | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच दौरे के बीच सियासी संग्राम भी चरम पर नजर आया। स्वागत की तैयारियों के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने  काले झंडे लहराकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री से शांतिपूर्ण तरीके से मिलने का समय मांगने के बावजूद प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इसके बाद सड़क पर विरोध, काले झंडे और तीखी नारेबाजी से माहौल पूरी तरह राजनीतिक हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आगमन के दौरान जिला कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। वहां से रतनगढ़ ले गए और दिनभर नजरबंद रखा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ ब्लाक अध्यक्ष मोनू लोक्स, चंद्रशेखर पालीवाल, योगेश प्रजापति,र हिदायतउल्ला खान,  संदीप चौधरी, जीतू बन्ना, महेंद्र सिंह सिसौदिया, इकबाल कुरैशी, शराफत, इकराम, विजय राठौर, महेंद्र उपाध्याय, मनासा, जगदीश राठौर,  सहित कई नेता साथ थे।

Top